ये पंखुरी टाइम्स का पहला अंक है. पंखुरी टाइम्स यानी पंखुरी बेटी का अपना अखबार... ! इस तरह पंखुरी बेटी दुनिया भर में सबसे छोटी अखबार की ओनर बन गयी है. सिर्फ़ डेढ साल की उमर में ये ज़िम्मेदारी काफ़ी बडी है, है न ..., इसीलिये पंखुरी बेटी ने इस अखबार के लेखन-प्रकाशन के ज़िम्मेदारी उन बडे लोगो को सौंपी है , जो फ़िलहाल ये काम कर सकते हैं. जैसे पंखुरी की बुआ , पापा और चाचू... ! इस अखबार में पंखुरी और उसकी प्यारी दुनिया से जुडे समाचार होंगे, जो पंखुरी के दोस्त और सारे अपने लोग पढ सकेगें. यहाँ पर पंखुरी की पर्सनल फोटो गैलरी भी होगी, जिसमें सब उसे देख सकेंगे. और भी ढेर सारी प्यारी-प्यारी बातें होंगी. बस आप ये अखबार पढते रहिये, पंखुरी के दोस्त बनते रहिये !