हमारी नन्ही परी

हमारी नन्ही परी
पंखुरी
Showing posts with label पंखुरी की अदाएं.... Show all posts
Showing posts with label पंखुरी की अदाएं.... Show all posts

Thursday, August 4, 2011

पंखुरी की बातें (4)

ओहो .... एक बार फिर थोड़ी देर हो गयी. वजह वही पुरानी....,कुछ काम - कुछ व्यस्तताएं और पंखुरी बिटिया की गतिविधियों में लगातार होते इज़ाफ़े ने  अब थोड़ी सी दुविधा भी बढ़ा दी थी कि क्या पकड़ा ,क्या छोड़ा जाए ...तो कुछ गड़बड़ हो ही गयी और इसी उहापोह में पूरा एक महीना निकल गया. 
लेकिन चलो कोई बात नहीं...अब बात शुरू होगी फिर उसी जोश के साथ... और अब तो कुछ ज़्यादा ही , क्योंकि अब तो पंखुरी बेटी रोज़-रोज़ सयानी और सबकी नानी होती जा रही हैं .
... हाँ एक बात बताना तो हम भूले ही जा रहे थे कि पंखुरी Times ...! का ये वाला एपिसोड कुछ ज़्यादा ख़ास है क्योंकि ये इस ब्लॉग की  75 th  पोस्ट है... यानी Diomand  Jublee वाला...,इसी लिए तो ये सोचने में  भी देर हुई कि इसमें क्या लिखा जाए ...!
तो आखिर हमने आज कुछ ऐसी फ़ोटोज़ आप सबसे शेयर करने की सोची जिन्हें देख कर पंख लगाकर उड़ते समय का अंदाज़ होने लगता है. देखिये तो ..... हमारी नन्ही परी धीरे-धीरे कैसे बड़ी होती जा रही हैं.....

ये फ़ोटोज़ सितम्बर 2009  की हैं जब बिट्टू रानी... (अरे हमारा मतलब पंखुरी बेटी है भई. प्यार के उनके अनेक नाम हैं... ) सिर्फ आठ महीने की थीं.

चेहरे पर जुल्फें ... ये अदा तब से आज तक वैसी की वैसी !

मुंह के अन्दर मोती सी एक नन्ही दंतुली ... दिखी क्या ??

नहाके मूड फ्रेश...

Our  देसी गर्ल...

...in विदेशी इश्टाइल !!!
और ये फ़ोटोज़ जुलाई  2011  की...जब पंखुरी बेटी हो गयी हैं पूरे दो साल-आठ महीने  की.....











Saturday, July 2, 2011

नयी अदाएं ,नए जलवे...

पंखुरी मतलब कॉपी कैट ..... अरे नहीं-नहीं मजाक नहीं ...एकदम सच्ची...! बेटी के सामने जो कुछ भी होता है उसे  हू-ब-हू दोहराए बिना बेटी का काम पूरा नहीं होता.किस्से बहुत से हैं ...क्या-क्या कहा जाए , बताया जाए ! आजकल बेटी का मन साड़ी पर आया हुआ है. उनके सामने साड़ी पहनो तो उन्हें भी ज़रूर पहननी होती है.अक्सर बुआ सुबह जब ऑफिस जाने के लिए साड़ी पहन रही हो तब बेटी उसी साड़ी को पहनने की जिद करने लगती हैं और बुआ का तैयार होना मुश्किल हो जाता है. 
ऐसे में ये है एक नयी तरकीब ... , जिससे बेटी भी खुश और बुआ भी...!
देख कर बताइए कैसी लगी...? अरे बाबा , तरकीब नहीं... इस गेटअप में हमारी बिटिया रानी !
ओहो ...साड़ी संभाल गोरी....

उफ़ ... तेरी अदा....
wearing SARI with Grace !!
सिर पर पल्लू के साथ ...खजूर का पेड़ ... देखा था कभी ?? 


 ...और हाँ लगे हाथ ये भी जान लें कि ये शेडेड साड़ी... असल में बुआ का दुपट्टा है ... ही-ही-ही-ही !!

Saturday, April 30, 2011

क्या अदा क्या जलवे - लखनवी अंदाज़...!

लखनवी अंदाज़ का

कुरता-चूड़ीदार....

हमारी बिटिया के अंदाज़ तो देखिये...
हम्म्म्म कभी-कभी कुछ हट के भी ड्रेसअप होना चाहिए ....है न  !!!